Ayodhya: Shackles of traffic restrictions removed to go to Ram temple, strictness had been imposed since 1992

अयोध्या राम मंदिर पथ।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 रामनगरी में लंबे समय से कदम दर कदम जकड़ी यातायात प्रतिबंध की बेड़ियां अब काफी हद तक हटा दी गई हैं। प्रशासन और पुलिस ने कई तरह की सुरक्षा बंदिशों में ढील दी है। टेढ़ी बाजार चौराहे से बैरियर हटा दिए गए। यहां से राम जन्मभूमि पथ के पास श्रीराम अस्पताल तक चार पहिया वाहनों को प्रवेश मिलने लगा है। रामघाट चौराहे पर भी वाहनों को नहीं रोका जाएगा।

अयोध्या में प्रमुख पर्वों के अलावा वीकेंड यानि शनिवार व रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होती है। इस दौरान यातायात प्रतिबंधों का दंश अभी तक स्थानीय लोगों के साथ देश भर से आने वाले श्रद्धालु झेल रहे थे। रामनगरी में रहने वालों को तो सामान्य दिनों में भी सुरक्षा कारणों से तमाम झंझावतों का सामना करना पड़ता था। शनिवार से इसमें काफी राहत दे दी गई है।

यातायात प्रतिबंधों में ढील दिए जाने से सबसे ज्यादा राहत रामकोट के वासियों को मिली है। पहले टेढ़ी बाजार बैरियर व गोकुल भवन बैरियर पार कर वही वाहन जाते थे, जिन्हें विशेष अनुमति होती थी या फिर जिनके पास यलो जोन का पास हो। अब टेढ़ी बाजार से चार पहिया वाहन सीधे कटरा, अशर्फी भवन होते हुए रामपथ पर पहुंच सकते हैं।

हालांकि उनवल बैरियर से रामजन्मभूमि की ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश अभी भी प्रतिबंधित है। इधर वही वाहन जा सकेंगे, जिनको कंट्रोल रूम से जाने की अनुमति दी गई होगी। रामघाट चौराहे से भी चार पहिया वाहनों का प्रवेश अभी तक प्रतिबंधित रहता था, लेकिन शनिवार से यहां सुगम आवाजाही शुरू हो गई। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए प्रतिबंधों में कुछ ढ़ील दी गई है। सुरक्षा मानकों के अनुसार चेकिंग और चौकसी पहले की तरह ही रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें