Ayodhya: Shri Ram Temple under the impenetrable and infallible security cover of UPSSF

सुरक्षा में तैनात कमांडो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर श्रीराम मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एनएसजी से प्रशिक्षित यूपीएसएसएफ की महिला और पुरुष कमांडो को तैनात कर दिया गया। पूरे परिसर को अभेद्य और अचूक सुरक्षा कवच के बीच कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लगभग 1450 जवान श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात हैं। अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एंटनी देव कुमार स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे हैं। यूपीएसएसएफ के जवान रामजन्म भूमि परिसर, गर्भगृह और पेट्रोलिंग ड्यूटी के साथ रेड जोन की सुरक्षा में लगाए गए हैं।

विभाग के जनसंपर्क अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि इन जवानों को हरियाणा के मानेसर में एनएसजी से प्रशिक्षण दिलाया गया और अत्याधुनिक हथियार से लैस किए गए। ये किसी भी संदिग्ध परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। बल में सिविल पुलिस और पीएसी के चुनिंदा जवानों की नियुक्ति की जाती है। इस बल में आने के बाद जवानों को तीन माह की स्पेशल ट्रेनिंग कराई जाती है। मंदिर की सुरक्षा में महिला और पुरुष कमांडो लगाए गए हैं।

एनडीआरएफ की टीमों ने संभाला मोर्चा

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मदेद्नजर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। उप महानिरीक्षक 11 वाहिनी एनडीआरफ वाराणसी मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर से विशेष रूप से प्रशिक्षित एवं चिह्नित टीमों को तैनात किया गया है। शर्मा ने बताया कि तीन टीमों को अयोध्या में तैनात की गई है। इनमें एक टीम केमिकल बायोलॉजिकल रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर आपदा के लिए है। दूसरी टीम स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू के लिए है। तीसरी टीम को सरयू नदी में विभिन्न घाटों पर रेस्क्यू मोटर बोट, गोताखोर, पैरामेडिकल, लाइफ जैकेट इत्यादि के साथ तैनात हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *