Ayodhya: These 18 temples are also being constructed in the Ram Mandir complex, you will be able to see the li

राम मंदिर आरती।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


राम जन्मभूमि परिसर में बन रहे सभी 18 मंदिरों की आरती के साक्षी देश-दुनिया के रामभक्त घर बैठे बन सकेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट परिसर के सभी मंदिरों की आरती के लाइव प्रसारण की योजना पर मंथन कर रहा है। अभी केवल रामलला की प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे होने वाली श्रृंगार आरती का ही सजीव प्रसारण दूरदर्शन की ओर से किया जाता है।

राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर में विराजमान बालकराम सहित कुल 18 मंदिर बन रहे हैं। इन सभी मंदिरों की आरती के लाइव प्रसारण को लेकर 25 नवंबर को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में चर्चा हुई। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि तय हुआ है कि परिसर के सभी मंदिरों की आरती रामभक्त देख पाएंगे, इसको लेकर विचार चल रहा है। दूरदर्शन राम जन्मभूमि परिसर में स्थायी सेटअप यानी केंद्र स्थापित कर रहा है। इसके जरिए उच्च गुणवत्ता का प्रसारण संभव हो सकेगा।

चंपत राय ने बताया कि अभी रामलला की सुबह 6:30 बजे की श्रृंगार आरती का लाइव प्रसारण दूरदर्शन की ओर से किया जाता है। रोजाना इस आरती को घर बैठे हजारों लोग देखते हैं। लाइव प्रसारण के लिए दूरदर्शन ने अभी परिसर में ओवी वैन लगा रखी है, लेकिन जल्द परिसर में दूरदर्शन स्थायी केंद्र बनाने जा रहा है। इस केंद्र के जरिए पीटीजेट कैमरे से सभी मंदिरों की आरती रिकॉर्ड की जाएगी। तीन अतिरिक्त मूवेबल कैमरे लगाए जाएंगे, रिमोट ऑपरेटर सभी मंदिरों की आरती का लाइव प्रसारण करेंगे। दूरदर्शन स्थायी केंद्र बनने के बाद कर्मियों की संख्या भी बढ़ाएगी। परिसर में केबिल बिछाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *