
प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामनगरी से एक और शहर की विमान सेवाएं अब बंद हो चुकी हैं। उड़ानें बंद होने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले चार महीने में छह शहरों की फ्लाइट ठप हुई हैं।
दो अप्रैल को स्पाइसजेट ने रामनगरी से हैदराबाद की सीधी उड़ान सेवा शुरू की थी। दो महीने तक दोनों शहरों के बीच विमान चलाने के बाद अब ये फ्लाइट भी यात्रियों की कमी के चलते बंद कर दी गई है। हैदराबाद की यह फ्लाइट सप्ताह में मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित होती थी। इसका किराया करीब 8000 रुपये था।
ये भी पढ़ें – हार पर रार: ये हैं भाजपा की शिकस्त के ‘विलेन’… कई सीटों के नतीजे चिंता का सबब; नहीं मिला इस समाज का वोट!
ये भी पढ़ें – पुलिसवालों ने चौकी में कारोबारी को पीटा और 50 हजार वसूले, मामला खुला तो पैरों के तले से जमीन खिसकी
इस विमान सेवा के अलावा भी कई फ्लाइट हैं जो अब तक बंद की जा चुकी हैं। इनमें सबसे पहले पटना और दरभंगा की फ्लाइट बंद हुई थी। इसके बाद देहरादून से शुरू हुई फ्लाइट भी मात्र एक सप्ताह में ही ठप हो गई थी।
कई शहरों से शुरू हुई थी अयोध्या की फ्लाइट
इसी साल एक फरवरी से स्पाइसजेट ने चेन्नई, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, जयपुर, पटना और दरभंगा जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ा था। बाद में इस सूची में हैदराबाद का भी नाम जुड़ गया था। लेकिन मौजूदा समय में सिर्फ दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद की विमान सेवाएं ही संचालित हो रही हैं।
एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि कम मांग के कारण हैदराबाद से अयोध्या की सीधी उड़ान बंद करनी पड़ी है। इस फ्लाइट के लिए एयरलाइन को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे थे।
