अयोध्या की पवित्र राम की पैड़ी पर दो सफाई कर्मियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर अयोध्या के नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने कड़ा एक्शन लिया है। 



Ayodhya: Video of drinking alcohol at Ram Ki Pauri goes viral, Municipal Commissioner takes strict action, two

शराब पीने का वीडियो वायरल।
– फोटो : अमर उजाला।

Trending Videos



विस्तार


 नगर निगम के दो आउटसोर्सिंग सफाई श्रमिकों की ओर से सरयू किनारे राम की पैड़ी पर बैठकर दिन में शराब पीने का एक वीडियो वायरल हो गया। सरयू तट और राम की पैड़ी अयोध्या के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं। यहां पर इस तरह की करतूत का वीडियो वायरल होने पर नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने सख्त रुख अख्तियार किया उन्होंने दोनों सफाई श्रमिकों को कार्य मुक्त करने के साथ आउटसोर्सिंग कंपनी लायन सिक्योरिटी पर 50,000 का जुर्माना लगा दिया है।

Trending Videos

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें नगर निगम की वर्दी पहनकर दो लोग राम की पैड़ी पर शराब पी रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद नगर आयुक्त ने तत्काल अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह को इसकी जांच सौंपी। जांच में वायरल वीडियो के सही होने की पुष्टि हुई। पता चला कि दोनों सफाई श्रमिक नगर निगम को आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली संस्था लायन सिक्योरिटी के हैं। इन दोनों की पहचान अनिल यादव और शिवराज यादव के रूप में हुई।

अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह ने बताया कि जांच के बाद दोनों सफाई श्रमिकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। इनके स्थान पर नई नियुक्ति के निर्देश संबंधित संस्था को दिए गए हैं। साथ ही लायन सिक्योरिटी को चेतावनी देते हुए 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यदि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति होती है तो संबंधित संस्था के अनुबंध को खत्म करने पर भी विचार किया जा सकता है। इसलिए इस संस्था को अपने स्तर से अनुशासन बनाए रखने की व्यवस्था को प्रभावी किए जाने की हिदायत दी गई है। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि रामनगरी की छवि के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इसके पीछे साजिश की भी आशंका से इनकार नहीं किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *