{“_id”:”679153f4f2ea6d18460bbb91″,”slug”:”ayurveda-college-notice-to-five-hostel-students-family-members-should-be-called-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-479649-2025-01-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आयुर्वेद कॉलेज : हॉस्टल की पांच छात्राओं को नोटिस, परिजन बुलाए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आयुर्वेद कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाली पांच छात्राओं पर समय सीमा के बाद देर शाम लौटने का आरोप है। उन पर अब कॉलेज प्रशासन ने नोटिस थमाकर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इससे अवगत कराने के लिए उनके अभिभावकों को भी बुलाया गया है।
कॉलेज के आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि कॉलेज कैंपस में बने छात्रावास में छात्राओं का हर हाल में रात आठ बजे तक प्रवेश करना अनिवार्य है, जिसके बारे में हॉस्टल आवंटन से पहले ही छात्राओं और अभिभावकों को बता दिया जाता है। प्राचार्य डॉ. राम कृष्ण राठौर ने बताया कि पांच छात्राएं हॉस्टल में समय से नहीं आती है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी आदेशों का पालन नहीं कर रही हैं। इससे माहौल बिगड़ सकता है। छात्राओं को नोटिस दिया गया है और उनके अभिभावकों को भी कॉलेज में बुलाया गया है।
