B Praak magic in Punjabi Night

नुमाइश की पंजाबी नाइट में सिंगर बी प्राक प्रस्तुति देते हुए
– फोटो : संवाद

विस्तार


अलीगढ़ नुमाइश के कोहिनूर मंच पर बी प्राक के गीतों पर लोग जमकर झूमे। 20 फरवरी रात करीब दस बजे उनके मंच पर पहुंचते ही युवाओं में उन्हें मोबाइल फोन में कैद करने की युवाओं में होड़ लग गई। दर्शकों की मांग पर उन्होंने तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बन के मैं खिल जावां गीत भी सुनाया। 

प्राक नाइट

बी प्राक ने मैं किसी का और हूं फिलहाल.., दिल तोड़ के हंसती हो मेरा वफाएं मेरी याद करोगी…, तू सब कुछ जानता है तैनू छोड़ न सकती…, सब कुछ ही मिटा देंगे, होश गवां देंगे… गीत पर दर्शक झूमते हुए बी प्राक के साथ में गीत को गुनगाने लगे। धड़कता है दिल.., दीवानों को नहीं पता आज की रात …, यार हंस रहा बारिश की जाए…, गल्ला तेरा…, इश्क बिच नहीं चलता .. के जरिए दर्शकों में दिल में उतरने की कोशिश की। बी प्राक यहीं नहीं रुके उन्होंने दर्शकों की मांग पर अगर तुझे कुछ हो गया सारी दुनिया जला देंगे..,चांद बदलते, तारे बदलते, सब कुछ बदल गया…, गीत सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

दर्शक

बी प्राक ने प्रभु राम के नाम पर थीम पर हनुमान चालीसा की पंक्तियां सुनाकर मंच को राम मय कर दिया। बी प्राक ने हे दुख भंजन, मारूति नंदन, सुन लो मेरी पुकार पवन सुति विनती बारंबार…, श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में …, सुनाकर दर्शकों भाव विभोर कर दिया। बी प्राक करीब घंटे भर तक मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कई शानदार गीतों की प्रस्तुति देने के साथ ही कई यादगार एवं सदाबहार हिंदी और पंजाबी गाने सुनाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

बी प्राक पंजाबी नाइट

दर्शकों ने खड़े होकर व सीटी बजाकर किया स्वागत

पंजाबी नाइट में बी प्राक मंच पर पहुंचते ही उनके स्वागत में सीटियां बजाईं और सीटों से खड़े हो गए। वह नुमाइश में दूसरी बार कार्यक्रम प्रस्तुत करने पहुंचे थे। उनकी एक झलक पाने को दर्शक बेताव दिखे। बी प्राक ने भी अपनी अदाओं एवं गायकी से अलीगढ़ वासियों को अपना दीवाना बना दिया। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई उनका कायल हो गया।

बी प्राक नाइट

पंजाबी नाइट में उमड़े दर्शक टूटा रिकॉर्ड

पंजाबी नाइट में दर्शकों के सिर पर बी प्राक का ऐसा खुमार चढ़ा कि वह एंट्री ना मिलने पर बेकाबू हो गए। इस दौरान धक्का-मुक्की के साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता तक कर दी गई। जोश व हुल्लड़ के बीच कई बार पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। सीटों पर खड़े होकर नाच रहे दर्शकों को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी तक फटकारनी पड़ी। अफसरों को भी धक्का-मुक्की और पुलिस की सख्ती के चलते कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिल सकी।

पंजाबी नाइट में टूटी कुर्सी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *