मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बीटेक छात्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। रात में सोते समय वह पंखा अपनी तरफ घुमाने के लिए उठा था। इसी दौरान नंगे तार की चपेट में आ गया। 


loader

B.Tech student died due to electric shock in Mau

रोते – बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नौसेमर चकरा में एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना का कारण चल रहे पंखा को अपनी तरफ घुमाते समय कटे हुए नंगे तार का पकड़ा जाना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक बीटेक का छात्र था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। 

यह है मामला

जानकारी के अनुसार विकास यादव (25) मनोज यादव ग्राम नौसेमर चकरा प्रयागराज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। छठ पूजा पर वह घर आया था। सोमवार की रात करीब 12 बजे वह अपने कमरे में स्थित फर्राटा पंखा को घुमाने गया। जहा पंखे में लगा हुआ तार कटा था, उसकी जद में आने से वह करंट से उसमें चिपक गया।

घटना के बाद आनन-फानन घरवाले बिजली सप्लाई बंद कराते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागंज लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास की करंट से मौत पर उसकी मां, दो भाई और दो बहनों का रो- रो कर बुरा है। विकास अपने भाई बहनों में सबसे बड़ा था। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *