अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा

Updated Thu, 10 Oct 2024 08:17 PM IST

बाबा ने आयोग को बताया कि वह हादसा होने से 35 मिनट पहले ही निकल चुके थे। उनके जाने के बाद एक साजिश के तहत यह हादसा किया गया है। उनके यहां चरण रज लेने जैसी कोई प्रथा नहीं है।


Baba Narayan Sakar Hari appeared before the Judicial Commission

नारायण साकार हरि बाबा
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


हाथरस में सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में 2 जुलाई को सत्संग में भगदड़ मचने से हुई 121 लोगों की मौत के मामले में 10 अक्टूबर को लखनऊ में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग के समक्ष बाबा नारायण साकार हरि उर्फ सूरजपाल की पेशी हुई। बाबा ने आयोग को बताया कि वह हादसा होने से 35 मिनट पहले ही निकल चुके थे। उनके जाने के बाद एक साजिश के तहत यह हादसा किया गया है। उनके यहां चरण रज लेने जैसी कोई प्रथा नहीं है।

Trending Videos

बाबा के अधिवक्ता एपी सिंह ने बताया कि करीब सवा दो घंटे तक बाबा सूरजपाल के आयोग के समक्ष बयान दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि न्यायिक आयोग ने हादसे के वक्त बाबा की मौजूदगी सहित अन्य पहलुओं पर वार्ता की है। उन्होंने बताया कि बाबा सूरजपाल ने आयोग को यह भी बताया कि चरण रज लेने वाली बात मिथ्या है। उनके सत्संग के दौरान चरण रज लेने जैसी कोई परंपरा नहीं है। आयोग के समक्ष अब तक इस हादसे से जुड़े लगभग सभी लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। अब आयोग जल्द ही अपनी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज देगा।

एपी सिंह ने बताया कि हमने न्यायिक आयोग के समक्ष मांग रखी है कि इस तरह होने वाले हादसों को रोकने के लिए एक मसौदा तैयार करें। इस मसौदे के आधार पर प्रदेश सरकार को गाइड लाइन जारी करनी चाहिए और हर कार्यक्रम में इसका पालन कराना चाहिए। इस हादसे की हकीकत का पर्दाफाश होना चाहिए। जो भी दोषी मिले, उसे सजा मिलनी चाहिए। किसी निर्दोष को दंड नहीं मिलना चाहिए। एपी सिंह ने बताया कि हमने जो 1100 शपथपत्र दिए हैं, वह चार्जशीट में शामिल किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *