कासगंज। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला ने मंगलवार को नव निर्मित आंगनबाड़ी भवनों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में भवन में बेबी शौचालय व विद्युतीकरण का कार्य नहीं मिला। इसके अलावा केंद्रों पर तीन आंगनबाड़ी अनुपस्थित मिलीं। साथ ही केंद्रों पर अन्नप्राशन कार्यक्रम भी होते हुए नहीं मिले।

Trending Videos

डीपीओ सुशीला उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ के नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का सत्यापन करने पहुंची। सत्यापन में भवन लगभग पूर्ण स्थिति में मिला, लेकिन भवन में बेबी शौचालय व विद्युतीकरण न होने का मामला सामने आया। केंद्र पर तैनात कार्यकर्ता सरिता व सहायिका सोमवती उपस्थित मिली।

विभागीय भवन में संचालित केंद्र के निरीक्षण में कार्यकर्ता आलो वर्मा एवं कुसमा देवी अनुपस्थित मिलीं, भवन की हालत भी सही नहीं मिली। भवन की मरम्मत किए जाने की आवश्यकता है। प्राथमिक विद्यालय बस्तर मऊ पर संचालित केंद्रों के निरीक्षण में कार्यकर्ता मंजुल दिवाकर, हेमलता व कमलेश उपस्थित मिलीं, लेकिन निदेशालय के कार्यक्रम के तहत केंद्रों पर अन्नप्राशन्न की कोई तैयारी नहीं मिली। नव निर्मित दो भवनों में भी कुछ कार्य होना शेष पाया गया।

गंजडुंडवारा के इस्माइलपुर केंद्र के निरीक्षण में कार्यकर्ता अनुपस्थित मिली। प्रधानाध्यापक के बुलाने पर केंद्र पर उपस्थित हुई। पूछताछ में घर में काम होने के कारण न आना बताया, यहां अभिलेख भी अपूर्ण मिले। भवन की प्रस्तावित भूमि विद्यालय पर अतिरिक्त कक्ष का निर्माण मिला। ग्राम प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय के नजदीक स्थित सामुदायिक भवन में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराए जाने के लिए कहा। डीपीओ ने बताया कि जिन नवनिर्मित भवनों में कार्य शेष रह गए हैं, उनके लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को पत्र लिखा जाएगा। कार्य पूर्ण होने पर ही भवनों के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अनुपस्थित आंगनबाड़ी व अन्न प्राशन न कराने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

रिपोर्ट मनोज माहेश्वरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *