झांसी से ललितपुर आते समय जनरल कोच से गायब हुआ बैग
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। झेलम एक्सप्रेस में एक महिला का जेवरात व नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। इस मामले में थाना जीआरपी पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला झेलम एक्सप्रेस से झांसी से ललितपुर आ रही थी, तभी उसका बैग गायब हो गया। महिला की तहरीर देकर थाना जीआरपी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम धौर्रा निवासी भारती कुशवाहा बीते शुक्रवार की रात को झेलम एक्सप्रेस से ललितपुर के लिए जनरल कोच में यात्रा कर रही थी। अभी उसकी ट्रेन रात्रि करीब आठ बजे जब ललितपुर पहुंचने वाली थी, तभी उसका क्रीम रंग का हैंडबैग गायब हो गया। उसने काफी खोजबीन की, लेकिन बैग का पता नहीं लग सकता, जिस पर उसने थाना जीआरपी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर थाना जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
