यूपी के बागपत जिले में एक महिला ने तीन मासूम बेटियों की हत्या के बाद खुद भी जान दे दी। पति घर के बाहरी हिस्से में सोया हुआ था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, बागपत के दोघट टोकरी की भोजान पट्टी में पति विकास मंगलवार शाम को मकान के बाहरी हिस्से में सोता रहा और कमरे के अंदर उसका पूरा परिवार उजड़ गया। उसकी पत्नी तेज कुमारी एक-एक करके बेटियों को मारती रही और विकास को पता तक नहीं लग सका। पत्नी और तीन बेटियों के शव देखकर विकास बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे संभाला।

loader




Trending Videos

Baghpat Murder News Mother Kills Three Daughters While Father Slept Outside Know Full News in Hindi

टीकरी में घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


विकास दिल्ली की ट्रेवल्स एजेंसी में टूरिस्ट बस चलाता है और देशभर में जाता रहता है। इसकी सात साल पहले पंजाब के लुधियाना में मूलरूप से नेपाल की रहने वाली तेज कुमारी से मुलाकात हुई। तेज कुमारी पहले से शादीशुदा थी और उसकी चंद महीने की बेटी गुंजन थी। 

 


Baghpat Murder News Mother Kills Three Daughters While Father Slept Outside Know Full News in Hindi

टीकरी में घटना की जांच करते पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पहले पति से विवाद के कारण वह नेपाल से लुधियाना में आकर नौकरी करती थी। वह विकास के साथ शादी करके टीकरी आ गई और दोनों टीकरी में रहने लगे। इसके बाद मीरा और किट्टो का जन्म हुआ।

 


Baghpat Murder News Mother Kills Three Daughters While Father Slept Outside Know Full News in Hindi

टीकरी में घटना की जांच करने पहुंचे एसपी सूरज कुमार राय
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों का परिवार हंसी-खुशी चल रहा था। विकास ने अपनी पत्नी को एक स्कूटी भी खरीदकर दे रखी थी और परिवार का सारा लेनदेन भी उसी के हाथ में रहता था। विकास मंगलवार शाम को बेफिक्र होकर घर के बाहर सोया हुआ था। 

 


Baghpat Murder News Mother Kills Three Daughters While Father Slept Outside Know Full News in Hindi

तेज कुमारी और बच्चियों की फाइल फोटो
– फोटो : परिजन


उसे नहीं पता था कि उसकी नींद खुलेगी तो उसका परिवार उजड़ा हुआ मिलेगा। तीन बेटियों की हत्या और पत्नी के आत्महत्या के बाद विकास बेसुध होने लगा तो उसको किसी तरह संभाला गया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *