
प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : पेक्सेल्स
विस्तार
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैतापुर के डीहा निवासी एक अधेड़ ने देर रात खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है।
बौंडी थाना क्षेत्र के जैतापुर के डीहा निवासी अरुण कुमार सिंह (42) काफी समय से प्लास्टिक एनीमिया की बीमारी से ग्रसित थे। अभी दो दिन पूर्व ही अरुण कुमार ने दो यूनिट ब्लड चढ़वाया था।
ये भी पढ़ें – भाजपा के लिए रालोद से ज्यादा मुफीद है सुभासपा, बीजेपी के आंतरिक सर्वे से खुलासा
ये भी पढ़ें – सात से 11 जून तक होगी भीषण गर्मी, 45-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है पारा
बुधवार रात को बीमारी से तंग आकर खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। गोली कनपटी पर लगते हुए सिर में जा धंसी। जिससे मौके पर ही अरुण की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने थाने में सूचना दी। थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है।