नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर हाड़ा बसहरी गांव के पास रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप का टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे बाइक सवारों को रौंदते हुए खड्ड में जा पलटा। हादसे में बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि फखरपुर से शादी का सामान लेकर नेपाल जा रही पिकअप रात करीब 8 बजे हाड़ा बसहरी गांव के पास पहुंची थी, तभी अचानक उसका टायर फट गया। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।

हादसे में ग्राम जूड़ा निवासी मनीष कुमार (35), रुपईडीहा के गंगाभागड़ गांव निवासी बरसाती (45) और नई बस्ती गांव निवासी शिवा (12) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों आपस में रिश्तेदार थे और नानपारा क्षेत्र के जूड़ा गांव में रहकर सब्जी का कारोबार करते थे। वे बाबागंज के साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह और क्षेत्राधिकारी पवन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

परिजनों के अनुसार सभी मृतक बाबागंज बाजार में सब्जी बेचकर लौट रहे थे। घटना के बाद परिवारों में कोहराम मच गया है।

 

बाबागंज बाजार से लौटते समय हुआ हादसा

हादसे की सूचना मिलते ही जूड़ा गांव से परिजन देर रात सीएचसी पहुंचे। परिजन रामचंद्र ने बताया कि बरसाती उनके बहनोई थे। सभी लोग साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

एक अन्य हादसे में युवक की मौत

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के शिवपुर मोड़ पर रविवार रात करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें