
बहराइच के मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत पर तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सक एम एम खान पर 10 हजार रुपये लेने और बाहरी दवा मंगवाने का आरोप है। इस दौरान अटेंडेंट रेशमा पर उन्हें आतंकवादी कहने और फोन पर बात करने का हवाला देकर इलाज न करने का आरोप लगाया गया है। भारी हंगामे के बीच मेडिकल कालेज के सुरक्षा गार्डों और कोतवाली नगर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। मृतक महिला सबीना बेगम (45) मोहल्ला बशीरगंज की रहने वाली है। उसे बुखार और बीपी बढ़ाने पर भर्ती करवाया गया था।
