Bahraich: A leopard get caught in cage in Ayodhyapurwa.

पिंजरे में बंद तेंदुआ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बहराइच के अयोध्यापुरवा में मंगलवार रात को सोते समय महिला को नोच कर घायल करने वाला तेंदुआ बुधवार देर रात पिंजरे में अंततः कैद हो गया। सुजौली में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ बालिका और वृद्ध महिला समेत चार लोगों पर हमला कर चुका है। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। वन क्षेत्र अंतर्गत सुजौली रेंज के ग्राम पंचायत सुजौली के अयोध्या पुरवा गांव में तेंदुए के आतंक से पिछले एक सप्ताह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। पांच दिन पूर्व तेंदुए ने घर में घुसकर 13 वर्षीय बालिका साईबा को घायल किया था। इसके बाद मंगलवार की देर रात को वृद्ध महिला 80 वर्षीय रहमाना को घर में घुसकर घायल कर दिया था। लगातार तेंदुए की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था।

Trending Videos

महिला पर रात में हमले के बाद गांव के लोगों में काफी आक्रोश था इसको देखते हुए वन विभाग ने हमलावर तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के निकट शाम को एक गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया था। शिकार के लिए पिंजरे में बकरी बांधी गई थी। इस बार ग्रामीणों को और वन विभाग को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। बुधवार की रात को लगे पिंजरे में रात 9 बजे के करीब तेंदुआ बकरी के शिकार के चक्कर में पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की सूचना पर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई।

मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष हरीश सिंह, रेंजर रोहित यादव ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन व न्यूज़ संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक की देखरेख में पिंजरा ट्राली पर लादकर रेंज कार्यालय ले जाया गया।

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने बताया कि पिंजरे में कैद तेंदुए को रेंज कार्यालय ले जाया गया है। गुरुवार सुबह जिला प्रशासन की ओर से गठित टीम द्वारा गठित डॉक्टर का पैनल तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण करेगा इसके बाद विभागीय उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाई की जायेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *