Bahraich: A man died in an accident of car and a bus in Jarwal chauki.

दुर्घटना के बाद का एक दृश्य।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


लखनऊ -बहराइच मार्ग जरवल चौकी के सामने शुक्रवार को दोपहर में रोडवेज बस और कार में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक जो कार चालक था उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। सभी घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के जरवल कस्बा में पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार दोपहर में लखनऊ से आ रही रोडवेज बस और बहराइच से लखनऊ जा रही सेलेरियो कार में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार छह लोग थे उसमे एक की मौत पांच घायल हुए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। यहां पर कार सवार लखनऊ के आशियाना निवासी अनुराग त्रिपाठी (30) पुत्र अशोक त्रिपाठी की मौत हो गई। जबकि आशियाना निवासी उस्मान, बहराइच के बौंडी निवासी ननके (24) पुत्र जग्गू, सरैया निवासी कैलाश (18) पुत्र मैकू, सुनील कुमार (28) पुत्र राम कुमार तेलियनपुरवा चिलवरिया, कैसरगंज के गाजीपुर निवासी अनिल कुमार (30) मुल्कराज घायल हो गए।

ये भी पढ़ें – सुल्तानपुर में वरुण ने दिया भावुक भाषण: बोले- यहां की मिट्टी में मेरे पिता की खुशबू, भाजपा का जिक्र तक नहीं किया

ये भी पढ़ें – यहां एक-दूसरे के मजबूत बूथों की सेंधमारी में जुटे दल, भाजपा ने बनाया ये प्लान, इस रणनीति संग गठबंधन तैयार

सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इनमें दो घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक ओवर टेक करने के चक्कर में कार पूरी तरह से बस में घुस गई। प्रभारी निरीक्षक बृजराज प्रसाद ने बताया कि बस और कार को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि चालक और परिचालक हिरासत में है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्यवाई की जायेगी।

हादसे के बाद हाइवे पर लगा जाम

लखनऊ बहराइच मार्ग पर जरवल चौकी के सामने रोडवेज बस और कार में टक्कर हुई जिसके बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहनों को हटवाया। लगभग आधे घंटे तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। इस दौरान अन्य यात्रियों को परेशानी हुई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *