Bahraich incident: बहराइच कांड में जान गंवाने वाले रामगोपाल मिश्रा की पत्नी ने सोशल मीडिया से एक अपील की है। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि पुलिस उन्हें न्याय नहीं दे रही है।
{“_id”:”67114cf66150e8516a036702″,”slug”:”bahraich-incident-wife-of-deceased-ram-gopal-came-forward-released-the-video-and-said-we-did-not-get-justi-2024-10-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बहराइच कांड: मृतक रामगोपाल की पत्नी आई सामने, वीडियो जारी करके कहा- न्याय नहीं मिला, एनकाउंटर कीजिए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मृतक रामगोपाल की पत्नी।
– फोटो : अमर उजाला।
यूपी के बहराइच जिले में बीते शनिवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा में रामगोपाल मिश्रा की जान चली गई थी। गुरुवार को इस घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई। इस बीच मृतक राम गोपाल की पत्नी ने एक वीडियो जारी किया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी इस वीडियो में उन्होंने अपना परिचय देते हुए कहा कि हम न्याय मांग रहे हैं लेकिन हमें न्याय नहीं मिल रहे हैं। आरोपी पकड़े जरूर गए हैं लेकिन उन्हें मारा नहीं गया है। पुलिस प्रशासन हमें इंसाफ नहीं दिला पा रहा है। हमें जो चाहिए वह हमें नहीं मिल पा रहा है। हमें सभी आरोपियों का एनकांटर चाहिए।
परिवार ने पहले भी की थी एनकाउंटर की मांग
इस घटना के अगले दिन जब रामगोपाल का शव घर पहुंचा था तब भी मीडिया से बात करते हुए रामगोपाल के पिता, पत्नी और बहन ने आरोपियों का अपने सामने एनकाउंटर करने की बात कही थी। परिवार ने आरोपियों का घर गिराने की बात भी कही थी।