यूपी के बहराइच में मिहींपुरवा ब्लॉक क्षेत्र के मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात एएनएम और आशा बहुओं के साथ कथित अभद्रता व अवैध धन उगाही के आरोपों पर सीएचसी अधीक्षक हटा दिए गए हैं। शनिवार देर रात बड़ी संख्या में आशा बहू और एएनएम जिला मुख्यालय पहुंचीं। प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इसके बाद तत्काल कार्रवाई हुई।

प्रदर्शनकारी स्वास्थ्यकर्मियों का आरोप है कि सीएचसी अधीक्षक थानेदार द्वारा उनके साथ लगातार अभद्र व्यवहार किया जाता रहा। मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी। साथ ही अवैध धन उगाही भी की गई। मामले की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। समस्याएं सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने तत्काल प्रभाव से रविवार को सीएचसी अधीक्षक को हटाते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। 

समिति में अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार गौतम को शामिल किया गया है। टीम को सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के बाद आशा बहुओं और एएनएम ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *