भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष 26 अगस्त 2024 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जाएगा, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण की क्रीडा स्थली नंदगांव में कान्हा 27 अगस्त को जन्म लेंगे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भगवान श्रीकृष्ण की क्रीडा स्थली नंदगांव में बालकृष्ण 27 अगस्त को जन्म लेंगे। ब्रज के तमाम मंदिरों में कन्हैया 26 अगस्त को जन्म लेंगे, लेकिन नंदगांव में वह 27 अगस्त को जन्मेंगे। इस विविधता का कारण खुर गिनती है। नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समेत अन्य त्योहार खुर गिनती रीति से मनाए जाते हैं। जिसके चलते कई बार नंदभवन में जन्माष्टमी सबसे अलग तारीख को हो जाती है और अन्य स्थानों से मेल नहीं खाती।
नंदगांव में प्रचलित रीति के अनुसार रक्षा बंधन से ठीक आठ दिन बाद ही जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस दौरान यदि कोई तिथि घटमी या बढ़ती है तो नंदगांव में जन्माटष्मी की तिथि बदल जाती है। अन्य कई त्यौहार भी खुर गिनती रीति से ही निर्धारित किए जाते हैं। जन्मोत्सव के अगले दिन नवमी को नंदगांव में श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।
