teasing teenager going to toilet and thrashed fiercely after protesting in ballia

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार


बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने जा रही किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने छेड़खानी की। किशोरी के विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

इस दौरान किशोरी की मौत की अफवाह उड़ गई। इससे कई थानों की पुलिस घंटों हलाकान रही। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।  गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात शौच करने गई किशोरी के साथ एक युवक जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।  

किशोरी की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आरोपी युवक भाग निकला। पिटाई से घायल किशोरी को परिजनों ने आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच किसी ने किशोरी की मौत की अफवाह उड़ा दी। किशोरी की हत्या की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *