{“_id”:”673d8a05451dbcd8c60f707a”,”slug”:”balrampur-leopard-picked-up-a-19-day-old-girl-and-ran-away-into-the-sugarcane-field-2024-11-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Balrampur: 19 दिन की बच्ची को उठाकर गन्ने के खेत में भाग गया तेंदुआ, वन अधिकारी कर रहे जांच”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, हरैया सतघरवा (बलरामपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:34 PM IST
बलरामपुर में एक तेंदुआ 19 दिन की नवजात बच्ची को लेकर गन्ने के खेत में भाग गया। मामले की जानकारी पर वन टीम पहुंची और जांच कर रही है।
मामले की जांच के लिए पहुंचे अधिकारी। – फोटो : amar ujala
विस्तार
बलरामपुर के सोहेलवा वन्य जीव प्रभाव के बरहवा रेंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भुजेहरा के मजरे खैरहनिया में मंगलवार की रात तेंदुआ 19 दिन की बच्ची को उठा ले गया। वन विभाग की टीम मौके पर है। हरैया थाना क्षेत्र के वेलास गांव निवासी चिवंटी प्रसाद खैरहनिया गांव के पास बगीचे में तालाब के तट पर तंबू लगाकर रहता है। आसपास के गांवों में भिक्षावृत्ति करता है।
चिवंटी प्रसाद ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे वह अपनी 19 दिन की नवजात बेटी काजल तथा पत्नी गीता के साथ तंबू कनात में सोया हुआ था तभी अचानक जंगली जानवर तेंदुआ 19 दिन की बच्ची काजल को उठाकर गन्ने के खेत में भाग गया।
सूचना मिलते ही रेंजर राकेश पाठक, वन्यजीव रक्षक आशीष सिंह द्वारा पहुंचकर जांच की जा रही है। उप प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई है अभी तक तेंदुआ का कोई पग चिह्न नहीं मिला है। घटना किस जानवर ने की है इसकी जांच की जा रही है।गांव में पिंजरा और टैपिंग कैमरे लगाए जाएंगे।