Balrampur: The miscreants entered the house, killed the woman and looted the jewellery.

मृतक सरोज सिंह व घर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बलरामपुर के महाराजगंज तराई के निबोरिया गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंज़ाम दिया। सीढ़ी के सहारे घर में घुसे बदमाशों ने गृहस्वामी की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही लाखों के जेवरात, नकदी व रिवाल्वर लूट लिए। देर रात हुई घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

ग्राम पंचायत सुदर्शनजोत के मजरा निबोरिया गांव निवासी अखिलेश बहादुर सिंह का कहना है कि मंगलवार की रात अज्ञात बदमाश सीढ़ी के सहारे घर के भीतर दाखिल हुए। अंदर पहुंचकर बदमाशों ने पहले घर के अन्य कमरों को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद जिस कमरे में उसकी मां 70 वर्षीय सरोज सिंह सो रही थी, उसमें बदमाश दाखिल हो गये। वहां पर सरोज सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके साथ ही आलमारी तोड़कर करीब सात लाख के जेवरात, तीन लाख रुपए की नकदी व रिवाल्वर लेकर चले गए।

ये भी पढ़ें – दिवाली के बाद से दूषित होती जा रही राजधानी की हवा, फैक्टरियों की चिमनियां 20 फीट और होंगी ऊंची

ये भी पढ़ें – बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: ये है सीधे लड़कों के शूटर बनने की कहानी, गांव वालों को अभी भी नहीं हो रहा विश्वास

करीब एक बजे जब दशरथ सिंह की नींद खुली तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। कमरा बाहर से बंद था। किसी तरह से उन्होंने दरवाजा खोला। अन्य परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। एसपी विकास कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खुलासे के लिए चार टीमों का गठन

हत्या के मामले में देवीपाटन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक एपी सिंह मौके पर पहुंचे। डीआइजी ने घटनास्थल का जायजा लेकर मृतका के परिजनों से जानकारी हासिल की है साथ ही पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। एसपी विकास कुमार ने खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *