
वाराणसी में केक बनाने की चल रही तैयारी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनारस में बने क्रिसमस केक जॉर्डन, ऑस्ट्रेलिया और नेपाल तक जाएंगे। बेकरी के कारखाने में यूरोपियन सहित विभिन्न तरह के केक तैयार किए जा रहे हैं। काशी से करीब 50 किलो केक इसी हफ्ते भेजे जाएंगे। यहां के बने खास केक के लिए पूर्वांचल सहित मुंबई, दिल्ली, गोवा जैसे शहरों से भी ऑर्डर आए हैं। इस बार क्रिसमस पर काशी में 300 क्विंटल से अधिक के केक काटे जाएंगे।
Trending Videos
