ताजनगरी में रुपये लेने के बाद भी शादी में बैंड नहीं भेजा। पीड़ित मामले को लेकर कोर्ट पहुंचा। केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। 


band was not sent during wedding even after taking money In Agra matter reached court

कोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में रुपये लेने के बाद भी शादी में बैंड नहीं भेजने पर युवक ने अमानत में खयानत, धोखाधड़ी व अन्य आरोपों में केस दर्ज कराने के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। एसीजेएम-2 बटेश्वर कुमार ने मलपुरा थानाध्यक्ष को आरोपी प्रिंस बैंड के प्रोपराइटर व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए।

Trending Videos

न्यू आगरा के नगला बूढ़ी निवासी प्रदीप कुमार ने अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। आरोप लगाया कि 28 नवंबर 2023 को उनकी शादी थी। 11 जून 2023 को पिता कैलाश और मामा ने शाहगंज में प्रिंस बैंड 25 हजार रुपये में बुक किया था। एडवांस में 5000 रुपये दिए थे। रसीद उनके पास है। 28 को घुड़चढ़ी के दौरान बैंड नहीं आया। 10 हजार रुपये देकर दूसरा बैंड बुलाना पड़ा।

शिकायत करने पर संचालक ने शादी में समय से आने का भरोसा दिलाया। वहां भी नहीं पहुंचा। फोन करने पर प्रोपराइटर और ब्रजेश चौधरी मौके पर पहुंचे। बकाया 20 हजार रुपये लेकर मलपुरा नहर से जल्दी बैंड भेजने के लिए बोलकर चले गए। मगर, बैंड नहीं आया। मजबूरी में धनौली से 35 हजार में बैंड बुलाकर बरात की चढ़ाई करानी पड़ी। रुपयों की वापस मांग करने पर गाली-गलौज की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *