न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय

Updated Thu, 26 Sep 2024 12:17 AM IST

Banda News: विवाद के बाद बहू ने सास के सिर पर चक्की मार दी। सास की मौत हो गई। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।



Banda: Daughter-in-law hits mother-in-law on head with grinding stone, death

मृतका गोमती की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


घरेलू विवाद में बहू ने सास के सिर पर दाल दरने वाली चकिया दे मारी। इससे सास की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में सिर्फ सास-बहू ही थीं। पुलिस ने बहू को हिरासत में ले लिया है। बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव की गोमती यादव (45) का लहूलुहान शव घर के अंदर बुधवार की दोपहर पड़ा मिला। सिर और गले में चोट के निशान मिले। गोमती के पति ओमकार ने पुलिस को बताया कि वह सुबह आठ बजे निमंत्रण में फतेहगंज गए थे।

Trending Videos

बेटे रोहित ने बताया कि वह सुबह 10 बजे मां गोमती से पैसे लेकर पैर का उपचार कराने प्राइवेट डॉक्टर के पास गया था। जब वह घर लौटा तो मां घर में मां मृत पड़ी थी। पत्नी गुड़िया ने बताया कि मां चक्की पर सिर पटक-पटककर मर गई है। पिता के निमंत्रण से आने पर देर शाम पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ अतर्रा प्रवीण यादव पहुंचे। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। खून से सनी चक्की कब्जे में ली गई है। ससुर ने बहू के खिलाफ तहरीर दी है। बहू को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। सास-बहू के बीच अक्सर विवाद की बात प्रकाश में आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *