Banda: Doctors and colleagues beat up attendants with kicks and punches in district hospital trauma centre

जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मारपीट
– फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले में घरेलू कलह में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश करने वाली महिला को लेकर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे तीमारदारों के साथ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और सहयोगियों ने जमकर मारपीट की। आरोप है कि ट्रामा सेंटर के बगल में स्थित खाली पड़ी चौकी में ले जाकर मारपीट की गई। घटना को लेकर पीड़ित तीमारदारों ने राज्यमंत्री रामकेश निषाद और जिलाधिकारी से शिकायत की। मौके पर पहुंचे सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से ट्रामा सेंटर से डॉक्टर ड्यूटी से हटा दिया है। साथ ही कमेटी से जांच कराने की बात कही है।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव के नीबिया पुरवा निवासी कमलिया (50) ने घरेलू कलह के चलते शनिवार को दोपहर घर में फंदा लगा लिया। परिजन उसे लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे थे। यहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया था। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में शाम पांच बजे करीब ड्यूटी में तैनात ईएमओ डॉ. प्रदीप गुप्ता ने महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। इस दौरान महिला का देवर शिवशंकर (24) दो बार डॉक्टर के पास महिला को देखने के लिए पहुंचा। इस पर ड्यूटी में तैनात डाॅ. प्रदीप गुप्ता से उसकी बहस हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *