न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय

Updated Thu, 15 Aug 2024 11:25 PM IST

Banda News: युवती की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


Banda: girl who went to put cow dung in the field died due to electric shock

युवती की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


बांदा जिले में जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव के मजरा खेता डेरा में गुरुवार की सुबह घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में जानवरों का गोबर डालने गई युवती की करंट लगने से मौत हो गई। खेता डेरा के रामकृपाल निषाद की बड़ी बेटी रीतू गुरुवार सुबह जानवरों का गोबर लेकर घर के पास के ही खेत में डालने के लिए गई थी।

Trending Videos

जहां पर अन्ना मवेशियों से फसलों को बचाने के लिए किसानों ने लोहे के कटीले तार लगा रखे हैं। उन्हीं तारों की चपेट में आने से युवती झुलस गई। आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत ही परिजनों के साथ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा लेकर गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामकृपाल निषाद तथा अंजू देवी के दो बेटी तथा दो बेटा थे। जिसमें से मृतका सबसे बड़ी बेटी थी। उसके बाद दो बेटे करन तथा अर्जुन हैं फिर एक बेटी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें