बांदा। सहालग सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट से सराफा बाजार की रौनक लौट आई है। करीब छह माह से सुस्ती झेल रहे कारोबार को भाव कम होने से रफ्तार मिली है। वहीं सहालग के दौरान ग्राहक अब गहनों की बुकिंग कराने के बजाय सीधे खरीदारी कर रहे हैं।

कारोबारियों के अनुसार, दीपावली के बाद कीमतों में गिरावट शुरू होने से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी थी। अब सहालग सीजन शुरू होने से गहनों की बिक्री में भी तेजी आई है।

सराफा बाजार में इन दिनों 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,720 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,15,240 रुपये प्रति दस ग्राम है। दीपावली के मुकाबले सोने के भाव में करीब 11 हजार रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। इसी तरह चांदी की कीमत भी घटकर 1.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

दीपावली पर चांदी का भाव 1.70 लाख रुपये प्रति किलो था। इस तरह अब तक करीब 20 हजार रुपये प्रति किलो की कमी आई है। दीपावली और धनतेरस पर सोने-चांदी की ऊंची कीमतों के चलते सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा था।

अब कीमतें कम होने और सहालग शुरू होने से बाजार में फिर से रौनक बढ़ गई है। ग्राहक दुल्हन के गहनों की बजट के मुताबिक खरीदारी कर पा रहे हैं। इससे सराफा कारोबारियों को भी राहत मिली है।

———

निवेशक भी सोने-चांदी में दिखा रहे दिलचस्पी

फोटो-8- सत्यप्रकाश सराफ।

इन दिनों सहालग सीजन चल रहा है। ग्राहक गहनों की बुकिंग कराने के बजाय सीधे खरीदारी कर रहे हैं। निवेशक भी सोने-चांदी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इससे कारोबार को काफी हद तक रफ्तार मिली है।

– सत्यप्रकाश सराफ।

———

फोटो-9- श्याम जड़िया।

दीपावली पर चांदी का भाव 1.70 लाख रुपये प्रति किलो था, जो अब घटकर काफी नीचे आ गया है। चांदी में निवेश करने वालों के लिए यह अच्छा मौका है। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से ग्राहकों ने गहनों के आइटम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इससे बिक्री में भी उछाल आया है।

– श्याम जड़िया।

फोटो-7- शहर के चौक स्थित सराफा दुकान पर गहने पसंद करते ग्राहक। संवाद

फोटो-7- शहर के चौक स्थित सराफा दुकान पर गहने पसंद करते ग्राहक। संवाद

फोटो-7- शहर के चौक स्थित सराफा दुकान पर गहने पसंद करते ग्राहक। संवाद

फोटो-7- शहर के चौक स्थित सराफा दुकान पर गहने पसंद करते ग्राहक। संवाद



Source link