Banda News: बांदा में मतदाता पुनरीक्षण के बाद जारी ड्राफ्ट सूची भारी त्रुटियों से भरी है। कई मकानों में अनजान लोगों के नाम जोड़ दिए गए हैं और हिंदू-मुस्लिम मतदाताओं के पते आपस में बदल दिए गए हैं।


Banda SIR Rajeshs vote at Saeedas house many irregularities in the provisional voter list

बूथ पर ड्राफ्ट लिस्ट देखते मतदाता
– फोटो : amar ujala



विस्तार


बांदा जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी हुई मतदाता ड्राफ्ट सूची ने गृह स्वामियों की परेशानी बढ़ा दी है। कई मतदाताओं के घरों में ऐसे लोगों के नाम दर्ज हो गए हैं, जिन्हें वे जानते तक नहीं, मानो ‘मान न मान, मैं तेरा मेहमान’ की तर्ज पर सूची तैयार की गई हो। इससे भी गंभीर बात यह है कि एक ही मकान में रहने वाले हिंदू और मुस्लिम मतदाताओं के नाम आपस में बदल दिए गए हैं, जिससे स्थिति और भी जटिल हो गई है। अब लोग इन त्रुटियों को ठीक कराने के लिए बूथों और बीएलओ के चक्कर लगा रहे हैं।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *