Banda: Young man shot dead, report filed against three people

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


बांदा जिले में धान की बेड़ लगाने के लिए मजदूरी तय कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाई की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी पिता-पुत्र फरार हैं। बिसंडा थाना क्षेत्र के अधरौरी गांव निवासी प्रमोद कुमार (30) शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे धान की रोपाई के लिए गांव में मजदूर तलाशने गया था।

Trending Videos

गांव के चौराहे पर रामफल कोटार्य की परचून की दुकान के पास गांव के कामता प्रसाद कोरी व ओमप्रकाश कोरी से धान की बेड़ लगाने के लिए मजदूरी तय कर रहा था। तभी गांव के अतुल रैदास, उसका पिता ओमकार रैदास और शिवलाल रैदास आए और प्रमोद से आपस में बहस न करने के लिए कहा। इस पर प्रमोद ने अतुल से कहा कि वह मजदूरी तय कर रहा है। इस पर कहासुनी हो गई। अतुल ने तमंचा निकालकर प्रमोद के ऊपर फायर कर दिया। गोली उसके बाएं सीने में लग गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। परिजन रात में ही उसे लेकर अतर्रा सीएचसी पहुंचे। यहां देर रात डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *