Bangladeshi citizen crossed border by paying two thousand rupees

गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


गोरखपुर जिले में बड़हलगंज के चौतीसा गांव में पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद अरमान अली के खिलाफ दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे जेल भेजवा दिया गया है। पुलिस, एलआईयू, आईबी व एटीएस ने देर रात तक उससे पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि 40 दिन पहले मजदूरी करने के लिए उसने दोस्त के साथ बार्डर पार किया था। इसके लिए एजेंट ने दो हजार रुपये लिए थे।

आरोपी ने बताया कि उसका दोस्त लौट गया, लेकिन एक ट्रक वाले ने उसे काम पर रख लिया और लालच में वह चला आया। पुलिस ने आरोपी पर विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, दरोगा अजय राज यादव ने तहरीर में लिखा है कि चौतीसा गांव के पास संदिग्ध परिस्थिति में घूमते हुए मिला मोहम्मद अरमान अली बांग्लादेश के ठाकुरगांव जिला स्थित होरीपुर के जामुनगांव का रहने वाला है। स्थानीय लोगों के पूछने पर उसने खुद को विदेशी नागरिक बताया। जानकारी होने पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पासपोर्ट और पहचान पत्र मांगा तो बताया कि बांग्लादेश में पिता के पास है।

इसे भी पढ़ें: कार की पिछली सीट पर सोए, जगाया गया तो हो गई थी मौत

स्थानीय थाना पुलिस के अलावा एलआईयू, आईबी और एटीएस ने देर रात तक उससे पूछताछ की। जांच में पता चला कि मोहम्मद अरमान अली बंगाल के रास्ते बिहार के पूर्णिया पहुंचा। यहां एक ट्रक वाले ने उसे काम पर रख लिया। इसके बाद कुछ दिन तक एक दुकान पर काम किया। रुपये न मिलने पर काम छोड़कर चला आया और बड़हलगंज कस्बे में पहुंच गया। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *