
पुलिस गिरफ्त में महिला
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीन दिन पहले कल्याणपुर के कश्यपनगर से पकड़ी गई बांग्लादेशी युवती नाजमा को बांग्लादेश से बगैर वीजा-पासपोर्ट कोलकाता के रास्ते ट्रेन से लाने वाली एक और महिला को बिठूर रोड से गिरफ्तार किया गया है। महिला की पहचान बांग्लादेश के कुमिला दवीरदार निवासी अखीमुंशी के रूप में हुई है। अखीमुंशी नाजमा की दूर की रिश्तेदार बताई जा रही है।
Trending Videos
वर्तमान में वह लखनऊ में कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी में मधु सिंह के नाम से रह रही थी। पुलिस ने उसके पास से आधार कार्ड, व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। कल्याणपुर पुलिस ने बांग्लादेश के कुमिला फातियाबाद निवासी नाजमा और उसे पनाह देने वाली नहटी कोलकाता निवासी रीना और दिल्ली के निजामुद्दीन निवासी ज्योति को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को एटीएस, आईबी, पुलिस और एलआईयू की सात सदस्यीय टीम ने कोर्ट के आदेश के बाद अनुवादक के साथ जेल में नाजमा से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की।
