मथुरा के वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर प्रस्तावित है। इस काॅरिडोर के निर्माण के दाैरान मंदिर में दर्शन बंद नहीं होंगे। साथ ही काॅरिडोर निर्माण के बारे में भी जानकारी दी गई।

बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़

{“_id”:”685c0c32c7b4861e7a0e6dbc”,”slug”:”banke-bihari-temple-will-be-not-closed-during-corridor-construction-2025-06-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: श्रीबांकेबिहारी मंदिर काॅरिडोर…निर्माण को लेकर सामने आई नई जानकारी, ऐसे हुआ करेंगे ठाकुरजी के दर्शन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़
मथुरा के वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के दौरान भी मंदिर बंद नहीं होगा। श्रद्धालुओं को नियमित उनके आराध्य के दर्शन होंगे। ये बातें ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसबी सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि मंदिर बंद किए जाने की अफवाहों पर ध्यान न दें। मंदिर बंद करने की बात पूरी तरह बेबुनियाद है।