Banned intoxicants and sexual enhancing drugs recovered during raid of drug administration team in Mathura

प्रतिबंधित दवाइयां बरामद। (सांकेतिक)
– फोटो : संवाद

विस्तार


तीर्थनगरी मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र में औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 97 हजार तीन सौ रुपये की प्रतिबंधित नशीली, यौन शक्ति वर्धक दवाइयां बरामद हुईं। तलाशी के दौरान अवैध दवाओं की बिक्री द्वारा अर्जित 78 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। टीम ने तीन दवाइयों के नमूने जांच को भेजे हैं। दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

सहायक आयुक्त (औषधि) आगरा मंडल अतुल उपाध्याय के निर्देशन में औषधि निरीक्षक मैनपुरी दीपक कुमार, औषधि निरीक्षक आगरा कपिल शर्मा एवं औषधि निरीक्षक मथुरा प्रेम पाठक ने पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अवैध रूप से एलोपैथिक औषधियों के घर पर भंडारण की सूचना पर लालाराम मार्ग में धर्मेंद्र कुमार के आवास पर शुक्रवार शाम छापा मारा था, जहां धर्मेंद्र कुमार एवं उसकी पत्नी लक्ष्मी मिले, लेकिन धर्मेंद्र चकमा देकर भाग गया था।

डीआई प्रेम पाठक ने बताया कि पत्नी की मौजूदगी में जांच की गई, जहां नारकोटिक्स श्रेणी की औषधियों का अवैध भंडारण पाया गया। जांच के दौरान धर्मेंद्र कुमार एवं पत्नी लक्ष्मी के घर में अवैध एवं बिना वैध लाइसेंस के औषधियां पाए जाने पर भंडारित औषधियों को फार्म 16 पर अंकित कर सीज किया गया एवं तीन औषधियों के नमूने जांच को संग्रहीत किए गए। 

सीज की गई औषधियों की कीमत लगभग 97300 रुपये तथा अवैध दवा से प्राप्त 78000 रुपये नकद बरामद किए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि बिना किसी वैध लाइसेंस के नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं की बिक्री, भंडारण करने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *