न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय

Updated Sat, 26 Oct 2024 09:13 PM IST

Kanpur News: बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर रही वहीं महामंत्री में त्रिकोणीय संघर्ष दिखा। उपाध्यक्ष, मंत्री व संयुक्त मंत्री पदों की मतगणना रविवार को होगी।


Bar Association elections: Indivar Vajpayee became president, Amit Singh became general secretary

बार एसोसिएशन चुनाव
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर के बाद इंदीवर वाजपेई ने 533 मतों से जीत हासिल की जबकि महामंत्री पद पर त्रिकोणीय संघर्ष में अमित सिंह ने 36 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को पछाड़कर पद पर कब्जा जमा लिया। जीत की घोषणा होते ही कचहरी की गलियां और आसपास की सडक़ें ढोल-नगाड़े की थाप से गूंज उठीं। जगह-जगह आतिशबाजी भी हुई। रविवार को उपाध्यक्ष, मंत्री व संयुक्त मंत्री पदों की मतगणना होगी।

अध्यक्ष पद पर इंदीवर वाजपेई को 2067 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे दिनेश कुमार शुक्ला को 1534 व तीसरे स्थान पर रहे सर्वेश कुशवाहा को 625 मत मिले। संदीप कुमार सिंह को 517, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा को 196, रामेंद्र सिंह कटियार को 167, प्राणनाथ मिश्रा को 55 व बृज किशोर शुक्ला को 13 मतों पर संतोष करना पड़ा। 32 मत अवैध घोषित हुए। वहीं महामंत्री पद पर अमित सिंह को 1293 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे बिनय कुमार मिश्रा को 1257 व तीसरे स्थान पर रहे सुशील कुमार सिंह उर्फ सागर यादव को 1103 मत मिले। प्रशांत कुमार वाजपेई को 521, रामजी दुबे को 509, हेमेंद्र कुमार श्रीवास्तव को 343, श्रीकांत मिश्रा को 92 व चंद्रशेखर तिवारी को 35 मतों से संतोष करना पड़ा। 35 मत अवैध घोषित हुए। परिणाम की घोषणा रात लगभग 7 बजे हो सकी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें