A truck trampled three people in chaubisi in Barabanki.

दुर्घटनास्थल का एक दृश्य।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी और बाइक से सड़क पर गिरे तीन लोगों को रौंदते हुए चला गया। इस भीषण हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौके मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि हाईवे पर मांस के टुकड़े फैल गए। जिन्हे समेटने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र से होकर गुजरे लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर चौबीसी गांव के पास बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे सुल्तानपुर की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मारी। बाइक पर दो पुरुष व एक महिला सवार थी। लगते ही तीनों उछलकर सड़क पर गिरे और फिर इन्हीं के ऊपर से ट्रक गुजरता हुआ चला गया।

ये भी पढ़ें – निकाय चुनाव ने दिए संकेत- सांसदों के लिए आसान नहीं है लोकसभा चुनाव की राह

ये भी पढ़ें – निकाय चुनाव में गठबंधन से कितना नफा, कितना रहा नुकसान, रालोद करेगा मंथन

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण के मुताबिक, तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक तेजी से ट्रक लेकर भाग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस और पुलिस ने शवों को सड़क से हटवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बाइक के नंबर के आधार पर मृतक अमेठी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस शिनाख्त की कोशिश में लगी है। कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें