Barabanki: Action against SSI and Chauki incharge for removing hooter from SDM's vehicle.

उपजिलाधिकारी की गाड़ी से हटाया गया हूटर।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बाराबंकी शहर में एक पीसीएस अधिकारी की सरकारी गाड़ी रोककर एसएसआई और चौकी इंचार्ज ने हूटर और नीली बत्ती उतरवा दी। इसके बाद वीडियो भी वायरल होने लगा। अधिकारी ने इसे लेकर डीएम से शिकायत की तो डीएम नाराज हो गए और उन्होंने एसपी से वार्ता की।

डैमेज कंट्रोल करने के लिए तत्काल एसएसआई और चौकी चार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पीसीएस अधिकारी मधुमिता सिंह बाराबंकी के रामनगर तहसील में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात हैं। कार्रवाई के समय उनकी बहन गाड़ी में बैठी थी।

ये भी पढ़ें –  सिपाही भर्ती परीक्षा कराने वाली कंपनी पर बड़ी कार्रवाई, मिले लापरवाही के पुख्ता सबूत

ये भी पढ़ें – यूजीसी नेट परीक्षा रद्द: अखिलेश यादव बोले- भाजपा राज में पेपर माफिया जमकर कर रहे धांधली, ये देश के खिलाफ साजिश

बुधवार की देर शाम शहर से गुजरे लखनऊ अयोध्या मार्ग पर पटेल तिराहे पर शहर कोतवाली के एसएसआई वीके शर्मा और आवास विकास चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अयोध्या की ओर से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम लिखी एक गाड़ी आई तो पुलिसकर्मियों ने उसे रोकवा लिया।

सरकारी गाड़ी पर नीली बत्ती लगी थी और हूटर भी था। दोनों सब इंस्पेक्टर ने ड्राइवर को रौब में लेते हुए तत्काल हूटर और नीली बत्ती उतरवा दी। हालांकि गाड़ी में उस समय पीसीएस अधिकारी मधुमिता की बहन बैठी थी। कुछ ही देर में इसका वीडियो वायरल होने लगा।

पुलिस के इस बर्ताव की शिकायत उन्होंने डीएम से की। डीएम ने इसे लेकर एसपी से बात की तो एसपी दिनेश कुमार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि गलत व्यवहार करने के कारण दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *