Barabanki News: Bodies of cousins found hanging, both loved each other.

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार


सफदरगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को चचेरे भाई बहन के शव अलग-अलग जगहों पर फंदे पर लटके पाए गए। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन शुक्रवार को युवती की शादी एक दूसरे युवक से होने जा रही थी। माना जा रहा है कि इसी से आहत होकर दोनों ने जान दे दी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच कर रही है। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।

सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 वर्षीय युवक का अपनी 20 वर्षीय चचेरी बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन परिजनों ने युवती की शादी रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक से तय कर दी थी।

शुक्रवार को बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में युवती की शादी होनी निश्चित थी। लेकिन युवक और युवती इस शादी के पक्ष में नहीं थे। एक सप्ताह पहले युवक ने इस शादी का विरोध करते हुए युवती की मां को चेतावनी भी दी थी। झगड़ा भी हुआ था। पुलिस के अनुसार युवक बृहस्पतिवार की सुबह घर से निकल गया था। दोपहर में गांव के बाहर शमशान घाट के पास जंगल जलेबी के पेड़ में ग्रामीणों ने उसका शव देखा तो हड़कप मच गया।

शव लुंगी से बने फंदे में लटक रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सफदरजंग पुलिस शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में ही उलझी थी कि सूचना मिली कि युवक की चचेरी बहन ने भी घर के अंदर फंदे से लटक कर जान दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि घर में भूसा रखने वाले कमरे में युवती का शव फंदे से लटका है। पुलिस ने युवती के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे और शादी भी करना चाहते थे। लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *