Barabanki: Three suspended for carelessness in prepration of Sipahi Bharti Exam.

– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


आगामी 23 अगस्त से जिले में नौ केंद्रों पर होने जा रही सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर लेकर लापरवाही करने पर एसपी दिनेश कुमार सिंह ने एक महिला इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Trending Videos

सोमवार शाम यह कार्रवाई की गई साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई पुलिसकर्मी या अन्य कर्मचारी इस परीक्षा में लापरवाही करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 ये भी पढ़ें – सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर ताजा अपडेट… डाउनलोड करें एडमिट कार्ड; देखें कहां आपका सेंटर

ये भी पढ़ें – सिपाही सीधी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी होने की डेट आई सामने, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा जिले के नौ केंद्रों पर होनी है। जिसमें पांच केंद्र शहर कोतवाली क्षेत्र के हैं। इनमें से एक केंद्र का पर्यवेक्षक महिला सेल की प्रभारी इंस्पेक्टर रत्ना सिंह को बनाया गया था।

22 अगस्त को हिंद मेडिकल कॉलेज के सभागार में परीक्षा की तैयारी को लेकर एसपी ने ब्रीफिंग की थी जिसमें परीक्षा ड्यूटी में लगने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बुलाया गया था। इस ब्रीफिंग में परीक्षा संबंधित तमाम बिंदुओं पर जानकारी दी गई लेकिन इंस्पेक्टर रत्ना सिंह, असंद्रा थाने में तैनात सिपाही राहुल सिंह और कुर्सी थाने में तैनात सिपाही प्रवीण सिंह ब्रीफिंग से गायब रहे।

समीक्षा में इनकी उपस्थिति ना पाए जाने पर इनसे जवाब तलब किया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तीनों को निलंबित कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *