
Taj mahal
– फोटो : Pexle
विस्तार
आगरा की मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने सोमवार को मंडलीय राजस्व की समीक्षा की। विधिक माप विज्ञान विभाग को ताजमहल के पास सभी दुकान, शोरूम, एंपोरियम पर बारकोड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के अधिकारियों की कर करेत्तर लक्ष्यों और राजस्व वादों के निस्तारण में प्रगति ठीक न होने पर असंतोष जताया।
चारों जिलों में वाणिज्य कर से आय में आगरा, स्टांप व रजिस्ट्रेशन से आय में आगरा और मैनपुरी की स्थिति खराब रही। माहवार लक्ष्य के सापेक्ष खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई। आबकारी और खनिज में प्रवर्तन में कड़ाई के निर्देश दिए हैं। परिवहन में लक्ष्य के सापेक्ष वर्ष 2023-24 में 91.2% लक्ष्य प्राप्ति और प्रदेश में चौथी रैंक है। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, डीएम आगरा भानु चंद्र गोस्वामी, एडीएम वित्त शुभांगी शुक्ला, मथुरा से योगानंद पांडेय, फिरोजाबाद से अभिषेक सिंह, मैनपुरी से रामजी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
