man physically abused school girl in the hotel room Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने 10वीं की छात्रा को होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित छात्रा के पिता ने आरोपी युवक और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

आरोपी युवक का नाम राहुल है। वह मोहल्ले की नाबालिग छात्रा का पीछा करता था। छात्रा जब स्कूल जाती थी, तो वह रास्ते में छेड़खानी करता था। करीब एक सप्ताह पहले राहुल बहला-फुसलाकर छात्रा को बाइक पर बैठाकर ले गया। वह उसे सेटेलाइट बस स्टैंड स्थित होटल राजरानी में लेकर गया। वहां उसने किराये पर कमरा ले रखा था। 

ये भी पढ़ें- कृष्णपाल की हुईं शबाना: हिंदू धर्म अपना कर नाम रखा पूजा, बरेली के आश्रम में प्रेमी से रचाया विवाह

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *