
बिथरी ब्लॉक प्रमुख ब्रजेश कुमारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के क्षेत्र पंचायत बिथरी चैनपुर में ब्लॉक प्रमुख ब्रजेश कुमारी के खिलाफ अविश्वास का खतरा टला नहीं सका। हाईकोर्ट के आदेश पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विधिक प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। अविश्साव पर चर्चा के लिए 27 दिसंबर को क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) की बैठक होगी। तिथि घोषित होते ही ब्लाक प्रमुख और उनके राजनीतिक विरोधी आमने-सामने आ गए हैं। दोनों पक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पटाने और जुटाने में लग गए हैं। ब्लॉक प्रमुख पद की सियासत सर्दी में गर्म हो गई है।
बिथरी में 2021 में ब्रजेश कुमारी ब्लॉक प्रमुख चुनी गईं थीं। उनके खिलाफ 25 अक्तूबर 2023 को 112 में 82 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक बुलाने का आग्रह जिलाधिकारी से किया था। जिलाधिकारी ने प्रस्ताव परीक्षण कराया तो नौ सदस्य सात दिसंबर को शपथ पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव से पीछे हट गए। डीएम ने प्रस्ताव खारिज कर दिया।
हाईकोर्ट ने दाखिल की थी याचिका
डीएम के इस आदेश के विरुद्ध दुर्विजय सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। दुर्विजय सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कहा कि नौ सदस्यों के पीछे हटने पर भी दो तिहाई से अधिक सदस्य अविश्वास के साथ हैं तो फिर अविश्वास के लिए बैठक क्यों नहीं बुलाई जा सकती है।
