बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कला में व्यापारी शुभम माहेश्वरी के मकान और दुकानों में शॉर्ट सर्किट से बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की लपटों के बीच परिवार मकान की पहली मंजिल पर फंस गया। ग्रामीणों ने पड़ोसी के मकान पर सीढ़ी लगाकर परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन आग से मकान और दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की।   

Trending Videos



गांव राजपुर कला निवासी शुभम माहेश्वरी का सड़क किनारे मकान है। मकान में तीन दुकानें हैं, जिसमें वह मेडिकल स्टोर, जनरल स्टोर और खाद-बीज की दुकान चलाते हैं। पहली मंजिल पर परिवार रहता है। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी दुकानों से धुआं निकलता देखा तो शुभम माहेश्वरी को सूचना दी गई। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने पड़ोसी के मकान पर सीढ़ी लगाकर शुभम और उनके परिवार को बाहर निकाला। उन्होंने नीचे आकर किसी तरह दुकानों के शटर खोले। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास करने के साथ पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *