बरेली में छोटी दिवाली पर रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा शहर जगमग हो उठा। रंग-बिरंगी झिलमिल रोशनी से सराबोर शहर उत्साह और उमंग से महालक्ष्मी के स्वागत-वंदन के लिए आतुर है। मनभावन रंगोलियां बनी हैं। बंदनवार सजे हैं। हर कोना फूलों से महक रहा है। उल्लास से भरे दिलों में प्रार्थना यही है कि मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बरसती रही, हर घर में खुशियों के दीप जलते रहें।
Trending Videos
2 of 7
स्टेडियम में खिलाड़ियों ने सजाई दिवाली की रंगोली
– फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य डॉ. सौरभ शंखधार ने बताया कि सोमवार को दीपावली पर भद्रवास योग सुबह आठ बजकर 44 मिनट तक है। इस समय तक भद्रा स्वर्ग लोक में रहेंगी। शास्त्रों में निहित है कि भद्रा के पाताल व स्वर्ग लोक में रहने के दौरान पृथ्वी पर उपस्थित जनों का कल्याण होता है। इसके साथ ही शिववास योग का मंगलकारी संयोग भी बन रहा है।
3 of 7
हरि मंदिर में मनाया गया दीपोत्सव
– फोटो : अमर उजाला
हरि मंदिर में मनाया दीपोत्सव
श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन में रविवार को नरक चतुर्दशी पर मंदिर परिसर में दीपोत्सव मनाया गया। मंदिर परिसर को महिलाओं ने रंगोली से सजाया। शाम को मंदिर में 1008 दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। दीपकों की रोशनी से पूरा मंदिर भव्य हो गया। कार्यक्रम के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान रेनू छाबड़ा, कंचन अरोरा आदि मौजूद रहीं।
4 of 7
पटाखा बाजार में खरीदारी करते ग्राहक
– फोटो : संवाद
पटाखा बाजार में उमड़ी भीड़
दीपावली पर शहर में जगह-जगह लगाए गए पटाखा बाजार में रविवार को देर रात भीड़ रही। व्यापारियों ने पर्व पर 12 से 15 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान जताया है। सोमवार को भी विक्री होगी। इस बार बाजार में देशी ग्रीन पटाखों की धूम है।
5 of 7
आतिशबाजी करती बालिका
– फोटो : अमर उजाला
दुकानदारों का कहना है कि इन पटाखों में अन्य की अपेक्षा प्रदूषण कम होता है। पटाखों के नाम भी अजब-गजब हैं। बाजार में चिक्का, मैजिक, स्काई मेला, वाटर टाइगर, ड्रोन, लोटो, चिटपुट, पॉपकॉर्न पेंसिल जैसे नामों के पटाखे खरीदारों को लुभा रहे हैं।