Bareilly Lekhpal kidnapped Four teams engaged in search

लेखपाल मनीष कश्यप
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली की फरीदपुर तहसील से लापता लेखपाल मनीष कश्यप का 12 दिन बाद भी सुराग नहीं मिला है। अब एसएसपी ने विवेचना फतेहगंज पश्चिमी इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी को दी है। वहीं, एसपी क्राइम के नेतृत्व में चार टीमें तलाश में जुटी हैं। एडीजी हर टीम से रोज अपडेट ले रहे हैं।

Trending Videos

लेखपाल के न मिलने से पुलिस-प्रशासन सवालों के घेरे में है। एसएसपी अनुराग आर्य ने अपहरण के मामले की विवेचना इंस्पेक्टर फरीदपुर राहुल सिंह से हटाकर इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी प्रदीप चतुर्वेदी को दे दी है। दरअसल लेखपाल की मां ने एडीजी से शिकायत की थी कि फरीदपुर इंस्पेक्टर जानबूझकर मामले में ढिलाई बरत रहे हैं।

एडीजी ने इस मामले में एसएसपी से हस्तक्षेप के लिए कहा था। एसएसपी ने चार टीमों को लेखपाल की तलाश और लापता होने की वजह तलाशने की जिम्मेदारी दी है। एसपी क्राइम इन टीमों का नेतृत्व करेंगे।

पहली टीम विवेचक प्रदीप चतुर्वेदी के अधीन काम करेगी। दूसरी चार सदस्यीय टीम एसओजी की रहेगी, इसका नेतृत्व एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा करेंगे। तीसरी तीन सदस्यीय टीम साइबर सेल प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा के अधीन बनाई है। चौथी टीम में सर्विलांस सेल के तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें