Bareilly Lekhpal murder case police again took samples of mother and son for DNA test

लेखपाल मनीष का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में डीएनए जांच के लिए पूर्व में लिया गया सैंपल एक्सपायर होने के बाद बृहस्पतिवार को लेखपाल मनीष कश्यप की मां और बेटे का दोबारा सैंपल लिया गया है। ये सैंपल हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला के लिए भेजे जाने हैं। 

Trending Videos

फरीदपुर में तैनात लेखपाल मनीष कुमार कश्यप 27 नवंबर को लापता हो गए थे। परिजनों ने खल्लपुर गांव के एक जनप्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 15 दिसंबर को मिर्जापुर गांव के पास तालाब के किनारे एक कंकाल और कपड़े बरामद हुए थे। 

परिजनों ने कपड़ों के आधार पर मनीष की शिनाख्त की थी, लेकिन पुष्टि के लिए डीएनए जांच की मांग भी की थी। इसके लिए 17 दिसंबर को लेखपाल की मां मोरकली का ब्लड सैंपल लिया गया था। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *