Bareilly may get the gift of Namo Bharat train

नमो भारत ट्रेन

विस्तार


बरेली के लिए छोटे रूटों पर शटल सेवा के रूप में अगले साल तक नमो भारत की सौगात मिल सकती है। इस ट्रेन को बरेली-दिल्ली, बरेली-लखनऊ के बीच चलाया जा सकता है। इसको लेकर पिंक बुक में स्थिति साफ होने की उम्मीद है।

Trending Videos

बजट में 100 अमृत भारत, 200 वंदे भारत एक्सप्रेस और 50 नमो भारत ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। बरेली होते हुए मेरठ-लखनऊ और देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 2024 में शुरू हो चुका है। बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत का संचालन प्रस्तावित है।

नमो भारत ट्रेन से छोटे स्टेशनों को जोड़ने की योजना 

यात्रियों के आवागमन के लिहाज से दिल्ली से लखनऊ होते हुए पूर्वांचल, बिहार और पश्चिम बंगाल तक का रेल रूट बेहद व्यस्त रूटों में शुमार है। इस पर ज्यादा संख्या में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी हैं। इनका तमाम स्टेशनों पर ठहराव ही नहीं होता। नमो भारत ट्रेन के जरिये छोटे स्टेशनों को भी ट्रेन सेवा से जोड़ने की योजना है।

सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस से प्रेस वार्ता के दौरान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि नमो भारत ट्रेन को यात्रियों के ज्यादा दबाव वाले छोटे रूटों पर चलाया जाएगा। यह ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकेगी। डीआरएम वीणा सिन्हा ने बताया कि बरेली को भी नमो भारत की सौगात मिल सकती है। 2026 के अंत तक नमो भारत का संचालन शुरू हो सकता है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *