
नाथ कॉरिडोर के लिए तैयार किए गए द्वार और शिव के प्रतीक चिह्न के मॉडल
– फोटो : BDA
विस्तार
महाशिवरात्रि से पहले बरेली शहर शिवमय हो जाएगा। नव्य, भव्य और दिव्य नाथ कॉरिडोर आकार लेने लगेगा। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) जल्द ही अवस्थापना निधि से नाथ कॉरिडोर के कई काम शुरू कराएगा। शहर के प्रमुख चौराहों पर द्वार बनाने और शिव के प्रतीक चिह्न डमरू, त्रिशूल, नटराज, नंदी, त्रिपुंड आदि के यूनिपोल लगाने का काम महाशिवरात्रि से पहले पूरा कर लिया जाएगा। बीडीए महाशिवरात्रि पर शहर को शिवमय बनाने की तैयारी कर रहा है।
नाथ कॉरिडोर बड़ा प्रोजेक्ट है। इसके पूरा होने में समय भी लगेगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने बरेली दौरे के दौरान कॉरिडोर के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए थे। सरकार की योजना है कि इस वर्ष महाशिवरात्रि से ही लोगों को नाथ कॉरिडोर की भव्यता का अहसास होने लगे। बीडीए ने इसके लिए काम शुरू कर दिया है।
