बरेली में कैनविज कंपनी के निदेशक कन्हैया गुलाटी के खिलाफ बारादरी थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक और रिपोर्ट दर्ज की है। उस पर निवेश के नाम पर बाराबंकी के 60 लोगों से दो करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का आरोप है। गुलाटी, उसके बेटे और पत्नी समेत गुर्गों के खिलाफ अब तक 62 रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी हैं। गुलाटी की हिस्ट्रीशीट भी खोली जा चुकी है, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

Trending Videos

बाराबंकी के शहर कोतवाली क्षेत्र के कमरिया बाग रोड सत्यप्रेमी नगर निवासी ब्रह्मस्वरूप सैनी ने कन्हैया गुलाटी के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अर्जी पर सुनवाई के बाद एसीजेएम कक्ष संख्या एक ने गुलाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। ब्रह्मस्वरूप सैनी का कहना है कि उन्होंने कन्हैया गुलाटी की कंपनी में 11.17 लाख रुपया निवेश किए थे। उनके 59 परिचितों ने भी दो करोड़ रुपये का निवेश किया। सभी लोगों से रुपये ठगने के बाद कन्हैया गुलाटी भूमिगत हो गया है। माडल टाउन स्थित उसका कार्यालय भी बंद है।

आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर कन्हैया गुलाटी ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित का यह भी कहना है कि कन्हैया गुलाटी व्हाट्सएप कॉल पर धमकियां दे रहा है। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि कन्हैया गुलाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *